हरदा जिले की टिमरनी तहसील ग्रामीण अंचलों में भाजपा के कथित गुंडा तत्वो का गुंडाराज प्रशासनिक अधिकारियों पर हावी किसान हो रहे परेशान किसनो की फसल एवं भूमि पर किया जा रहा अवैध कब्जा खेत खलियानों में रखी फसल पर लगाए जा रहे ताले उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां माननीय प्रभारी मंत्री एवं हरदा जिला अध्यक्ष को इस और ध्यान देना आवश्यक कांग्रेस मोन क्यों उठ रहे सवाल
टिमरनी एवं रहटगांव तहसील के एक किसान का मामला प्रकाश में आया जिसमें बतलाया जाता है भाजपा के कथित गुंडा तत्वों ने पारिवारिक बंटवारे हो जाने के बाद बेवजह किसान को परेशान कर उसके 10 एकड़ के लगभग खेत की गेहूं फसल नहीं काटने दी जो खड़े-खड़े पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुकी है खेत में बखारने एवं बोने नहीं दिया जा रहा है किसान के द्वारा अपने खले में स्वयं की एवं ग्रामीणों को मदद की दृष्टि से मक्का फसल रखी थी इस फसल पर गुंडा तत्व ने खलियान के गेट पर स्वामित्व किसान के ताले पर ताला डाल दिया फसल निकालना नहीं दे रहे हैं जिससे विवादित किसान के साथ ग्राम के अन्य किसानों की फैसले भी बर्बाद हो रही है उक्त मामले को लेकर किसान उच्च न्यायालय गया उच्च न्यायालय ने किसान के पक्ष में निर्णय देते हुए कब्जा बरकरार रखने का आदेश दिया जिसकी प्रति तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाने पश्चात सभी अधिकारी एक दूसरे के ऊपर डाल रहे हैं गुंडा तत्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर हावी नजर आ रहा है बतलाया जाता है भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इशारों पर अधिकारी कार्य नहीं कर रहे हैं तथा गुंडा तत्वों को सहारा देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है उनके फसले बर्बाद की जा रही है ऐसी स्थिति में अब किसान हो सकता है आंदोलन का रुख अपनाए जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा ऐसी स्थिति में खून खराबा की भी नौबत आ सकती है जो जिला प्रशासन एवं भाजपा के कथित नेता जिनके द्वारा इन गुंडा तत्वों को सहारा दिया जा रहा है उनकी पूर्ण जिम्मेदारी होगी जिले के प्रभारी मंत्री महोदय को ध्यान दिया जाना अति आवश्यक महसूस किया जा रहा है जिससे किसान को न्याय मिल सके तथा खून खराब होने से बच सके और भाजपा की गुंडा तत्व जेल की सलाखों के पीछे जा सके जो किसानों की भूमि एवं खेत खलियानों पर अपना कब्जा करना चाहते हैं ।

Leave a Reply