राष्ट्रीय युवा उत्सव में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन में प्राप्त किया प्रथम स्थान
संभाग स्तरीय युवा उत्सव के लिए चयन
फोटो
आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय उत्सव में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, पेटिंग, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक विधाओं में किया गया। नुक्कड़ नाटक की थीम ‘‘नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’’ थी। सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्देश्य भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता को पहचानना और उसे राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक दायित्व और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। नुक्कड़ नाटक में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में आशा मेवाड़ा, निहारिका ठाकुर, निकिता मेवाड़ा, लक्ष्मी मेवाड़ा, कुमकुम मेवाड़ा, शिवानी मेवाड़ा, तन्नू चैहान, प्रतिज्ञा ठाकुर, बसकन्या मालवीय और जिकरा अली शामिल थी। इसी प्रकार कविता लेखन में दिव्या वर्मा ने प्रथम स्थान और किरण वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी संभाग स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। रानू महेश्वरी, दृष्टि, प्रीति सोलंकी, अनुराधा सिलोरिया, दीक्षा धनगर, प्रतिज्ञा सालमी, अनिशा कलेशरिया, प्रशांत बामनिया, सोनू मालवीय की टीम ने नोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशबु राजपूत को चित्रकलां में सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त हुआ।
शिक्षक डी.एस. मांडवा, सतीश वर्मा, स्नेहलता पाल, दीपिका दास ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया था। 
युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरूस्कृत किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, विरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चैरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, कासिम खान, राजीव सारसिया, संजय जैन, श्वेता पांडेय, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी। 
मो. सितवत खान

Leave a Reply

Designed with WordPress