*टिमरनी में करुणाधाम आश्रम का भव्य शुभारंभ, नर्मदा परिक्रमा वासियों को मिलेगी 24 घंटे भोजन एवं विश्राम की सुविधा*

*टिमरनी। नर्मदा परिक्रमा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से टिमरनी नगर में एक सराहनीय पहल की गई है। सोमवार, 24 नवंबर 2026 को परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज के करकमलों द्वारा सर्वसुविधायुक्त करुणाधाम आश्रम टिमरनी का विधिवत उद्घाटन किया गया।*

*इस आश्रम के प्रारंभ होने से नर्मदा परिक्रमा करने वाले पैदल श्रद्धालुओं को अब टिमरनी नगर में भोजन एवं रात्रि विश्राम सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आश्रम में 24 घंटे परिक्रमा वासियों के लिए भोजन एवं ठहरने की निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।*

*इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और मानव सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।*

*उल्लेखनीय है कि करुणाधाम आश्रम भोपाल द्वारा नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर लगभग 12 स्थानों पर सर्वसुविधायुक्त आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रमों के माध्यम से नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है।*


*टिमरनी नगर के लिए यह गौरव एवं सौभाग्य का विषय है कि अब नर्मदा परिक्रमा पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को नगर में भी सेवा और सत्कार का अवसर मिलेगा। यह पहल निश्चित ही धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को भी मजबूत करेगी।*

*आश्रम के लिए भूमि कमलेश जी कौशल के द्वारा अपनी माता जी स्वर्गीय कमला बाई  छीददू लोधी कौशल की स्मृति में 5256 स्केयर फीट भूमि दान की हे।*

*नगरवासियों एवं ग्रामीणों  अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस सेवा कार्य में योगदान देकर पुण्य लाभ अर्जित करें और माँ नर्मदा की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागी बनें।*

Leave a Reply

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress