प्रोग्रेसिव एसोशियन संघ  बरमंडल शाखा की बैठक का आयोजन किया गया दैनिक दिव्य गौरव न्युज़ सरदारपुर से शंकर लाल मारू की रिपोर्ट, बरमंडल से,बरमंडल – सोमवार को स्थानीय मां नागलेचा माता मंदिर प्रांगण में प्रोगेसिव एसोशियन संघ बरमंडल शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जीवित प्रमाण पत्र बैंक में जमा करने , पीपीओ कॉपी के अनुसार अपने रिकॉर्ड को सही करवाने , शुल्क जमा के शेष सदस्यों से चर्चा , 80 वर्ष से अधिक आयु सदस्य की जानकारी सहित नवीन सदस्यों को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही डॉ. बी एल गिरवाल को नवीन सदस्य बनाया गया। सभी सदस्यों ने नवीन सदस्य का पुष्पहार पहनाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान संघ के भारतसिंह चौहान , कालूराम मारू , जयराम अंकन , मुन्नालाल मारू , गणपतलाल मारू , राधेश्याम पाटिल , बी एल गिरवाल , रमेशचंद्र परमार (फुलफकीर) आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress