झाबुआ जिले के समस्त पुलिस कार्यालयों, थाना-चौकियों में मनाया गया संविधान दिवस

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर दिलाई गई शपथ।

संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा रखने का लिया संकल्प।
रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो दिव्य गौरव समाचार झाबुआ
भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, जिले के समस्त थाना एवं चौकी सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों में प्रातः 11:00 बजे भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिको को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसमें निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिको को संविधान के मूलभूत सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना एवं संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Reply

Designed with WordPress