मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि डॉ. वर्गीज ने दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ ही सहकारिता को भी जन-जन का अभियान बनाया। किसानों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता तथा सशक्तीकरण के लिए डॉ. कुरियन का योगदान कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का अद्वितीय उदाहरण हैं।
Leave a Reply