प्रभातफेरी निकालकर नगरवासियों को दिया गुरु संदेश, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
दीपक सराठे -दैनिक दिव्य गोरव न्यूज़
गोटेगांव। नगर के श्री झूलेलाल मंदिर में पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी नवयुवक मंडल एवं सिंधी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सुबह 5:30 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु नानक देव जी के जयकारे लगाए।
प्रभातफेरी के समापन के बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन, आरती, पल्लव प्रार्थना एवं अरदास की गई। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात शीतल दास सिंधी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामूमल माधवानी, गुरनामल माधवानी, बब्लू चचलानी, खुशाल सुखवानी, डेटामल दासवानी, ईश्वर धामेचा, गुरुदत्त धामेचा, योगेश कृपलानी, मनोज कृपलानी, सुमित माधवानी, आशीष माधवानी, मुरलीधर माधवानी, राजू मूलानी एवं चिराग मूलानी सहित महिला मंडल की सक्रिय सदस्य विनीता सुखवानी, शालू दासवानी, कविता माधवानी, नेहा माधवानी एवं हर्षा कृपलानी सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर श्यामूमल माधवानी ने सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply