47 वर्ष की उम्र में विपिन ताम्रकार ने 10 किमी मैराथन पूरी कर पेश की मिसाल

दीपक सराठे – दैनिक दिव्य गोरव न्यूज़

गोटेगांव
उम्र को अपनी राह का रोड़ा न बनने देते हुए गोटेगांव के विपिन ताम्रकार ने सूर्या मैराथन कैंट एरिया, जबलपुर में 10 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। 47 वर्ष की उम्र में उनका यह उत्साह, मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
विपिन ताम्रकार ने साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति और नियमित अभ्यास से किसी भी उम्र में लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विपिन ताम्रकार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹

Leave a Reply

Designed with WordPress