*विधानसभा सत्र में मांग उठाने की अपील,*

*प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान तेज*
जिला ब्यूरो मनोज कुमार साहू
चौरई। कोविड-19 आयुष चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी के निर्देशन में कोरोना योद्धाओं की पुनः सेवा बहाली को लेकर प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि समर्थन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोविड-19 संगठन जिला छिंदवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा मिशन संचालक भोपाल के नाम समर्थन पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद यादव, उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. शैलेन्द्र खंडेलकर एवं डॉ. मनोज वर्मा शामिल रहे। संगठन ने विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में कोरोना योद्धाओं की पुनः सेवा बहाली की मांग को प्रभावी ढंग से उठाने का आग्रह किया।
प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत कोरोना योद्धा सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से समर्थन जुटा रहे हैं। संगठन ने विधायक सुजीत सिंह चौधरी के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए शीघ्र सेवा बहाली की उम्मीद व्यक्त की।

Leave a Reply

Designed with WordPress