*पूज्य गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा के मुखारविंद से प्रदान होगा दीक्षा मुहूर्त, जैन समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल*
उज्जैन संवाददाता दैनिक दिव्य गौरव राज कछवाय
नागदा
राजा जन्मेजय की धर्मनगरी नागदा के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय है कि नगर की मुमुक्षु कीर्ति सुपुत्री अभयकुमार वर्षा कांकरिया नागदा को जैन भगवती दीक्षा के पावन अवसर की ओर अग्रसर होने के लिए दीक्षा मुहूर्त प्रदान किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आगामी 28 नवंबर 2026, शनिवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित उज्जैन शोध संस्थान में भव्य दीक्षा मुहूर्त प्रदानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार का दायित्व ग्रहण समारोह भी रखा गया है।
इस पावन अवसर पर परम पूज्य गच्छाधिपति हृदयसम्राट श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पावन सान्निध्य एवं मुखारविंद से मुमुक्षु कीर्ति कांकरिया को दीक्षा मुहूर्त प्रदान किया जाएगा। वहीं आचार्यदेव श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराजा का मंगलमय आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
*साध्वीश्री के सान्निध्य से जागा वैराग्य भाव*
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि मुमुक्षु कीर्ति कांकरिया बोहरा परिवार (भाटीसुड़ा वाले) की भानजी हैं। विगत वर्षों में जब साध्वीश्री तत्वलताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा का नागदा में चातुर्मास हुआ था, उसी दौरान से मुमुक्षु कीर्ति का साध्वीश्रीजी के सान्निध्य में आना-जाना रहा। उनके सान्निध्य एवं मार्गदर्शन से कीर्ति के मन में आध्यात्मिक भाव और संयम जीवन के प्रति रुचि प्रगाढ़ हुई।
मुमुक्षु कीर्ति कांकरिया का यह आध्यात्मिक संकल्प त्याग, तपस्या, संयम और आत्मकल्याण के पावन मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणादायी पहल है। उनके इस निर्णय से जैन समाज में हर्ष और उल्लास का वातावरण है।
*कार्यक्रम विवरण*
*दिनांक:* 28 नवंबर 2026, शनिवार *स्थान:* उज्जैविजीन शोध संस्थान, उज्जैन (मध्य प्रदेश) इस मंगलमय अवसर पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सादर अनुरोध है कि वे समारोह में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा मुमुक्षु कीर्ति कांकरिया के भावी आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित करें।

Leave a Reply