संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 756वी जयंती पर भव्य आयोजन आज
जिला ब्यूरो मनोज कुमार साहू
छिंदवाड़ा— संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 756वीं जयंती के अवसर पर 22 नवंबर 2026, रविवार को छिंदवाड़ा में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पटेल मंगल भवन, पोला ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें समाज के सभी सजातीय बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
जिला अध्यक्ष राकेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह की शुरुआत सुबह 8 बजे हवन-पूजन से होगी। सुबह 9 बजे स्वल्पाहार के बाद 11:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें रंगोली, डांस, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। दोपहर 1:30 बजे भोजन प्रसादी एवं 3 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार
स्थान: पटेल मंगल भवन, पोला ग्राउंड, छिंदवाड़ा,सुबह 8 बजे: हवन-पूजन,सुबह 9 बजे: स्वल्पाहार,सुबह 11:30 बजे: भव्य शोभायात्रा,दोपहर 1 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम,दोपहर 1:30 बजे: भोजन प्रसादी,दोपहर 3 बजे: युवक-युवती परिचय सम्मेलन जयंती समारोह को लेकर समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply