देवउठनी एकादशी पर झांसीघाट में भव्य दीपोत्सव
दीपक सराठे – दैनिक दिव्य गौरव न्यूज़
मां नर्मदा के पावन तट झांसीघाट पर देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर* मां नर्मदा युवा सेवा संगठन* के सदस्यों द्वारा दोनों तटों पर 2100-2100 दीपों की श्रृंखला सहित कुल 4200 दीपकों का प्रज्वलन कर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
जब मां रेवा के दोनों तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।
दोनों तटों पर 2100-2100 दीपक प्रकाशित करने के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती पूजन श्री टीला वाले बाबाजी की उपस्थिति में सर्वेश महाराज द्वारा कराया गया जिसमें सर्व श्री सरदार सिंह जी पटैल (अध्यक्ष -मणिनागेन्द्र फाउंडेशन ) श्री गोविन्द पटेल(अध्यक्ष भारत विकास परिषद ), श्री राजेश पटैल पोनिया, श्री राजाराम तिवारी, श्री प्रदीप मासाब, श्री रघुनाथ राय, श्री दीपक सराठे, श्री त्रिभु्वन साहू(अध्यक्ष साहू समाज) श्री भोजराज साहू, श्री अनुज परिहार (प्रांत संगठन मंत्री बजरंग दल) आदि सम्मानित लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रोंके सैंकडो महिलायें व जनसमूह उपस्थित रहा।. महाआरती के पश्चात विभिन्न ग्रामों से आई हुई भजन मंडलियों द्वारा माँ रेवा के दरबार में महिला व पुरुषों की अलग अलग मंडलियों द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी गईं। उसी समय हमारे स्थानीय विधायक* श्री महेंद्र नागेश *ने झाँसीघाट पहुँचकर माता का पूजन अर्चन किया और उपस्थित मंडलियों का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिये समिति के अध्यक्ष सतेंद्र लोधी, आशीष पटैल, संतोष पटैल, पवन मेहरा, आशीष विश्वकर्मा, अमन गोस्वामी, अरुण ठाकुर,उदय ठाकुर, अभय ठाकुर, अभयराज, सुनील विश्वकर्मा, अर्पित, राजा कुशवाहा, मालक पटैल, बबलू पटैल,गुंदरई, नीलेश पटैल पिपरसरा,जितेन्द्र पटैल, अभिषेक पटैल,सजीत राजपूत, सुरेंद्र राजपूत खमरिया, अजय राजपूत,अनुज पटेल, दीपक यादव, संजय यादव, संदीप यादव, शिवाँस पटैल, धर्मेंद्र पटैल, रामकुमार पटैल, गोलू पटैल, रामेश्वर पटैल, गुडई पटेल, अनिकेत पटैल,संजय पटैल,ईश्वर पटैल,अभिषेक विश्वकर्मा,सुनील विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, शिवम गोस्वामी,पंचम पटैल,रविंद्र रजक, हरिओम सेन, आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply