बाजना में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं ने लिया नशामुक्त का संकल्प
रिपोर्टर प्रहलाद पवार रानीगांव
बाजना (रतलाम)। मेरा युवा जिला रतलाम द्वारा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का आयोजन दिनांक 21 नवंबर 2026, शनिवार को बालक क्रीड़ा परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘नशा मुक्त युवा’ रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्ति संदेश लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर रहे। कार्यक्रम में महेंद्रसिंह देवड़ा, दिलीप कुमार पांचाल, दिनेश वसुनिया और रोहित देवदा ने युवाओं के सामने वक्तव्य रखा।
कार्यक्रम में अतिथियों ने युवाओं से संवाद किया। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रविन्द्र डोडियार, द्वितीय स्थान अजय चारेल और तृतीय स्थान अरविंद चारेल ने प्राप्त किया। तीनों को माला पहनाकर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
अंत में युवाओं ने नशे पर रोक लगाने की शपथ ली और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। आभार सांवरिया निनामा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply