मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस के अवसर पर कहा है कि हमारा संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ आधारशिला और प्रत्येक नागरिक की गरिमा, अधिकार और समानता का संवाहक है। हमें स्मरण रखना चाहिए कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ देश के प्रति हमारे कर्तव्य भी निर्धारित हैं, जिनका अनुशासन के साथ पालन करना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स‘ पर जारी अपने संदेश के माध्यम से ‘विकसित भारत‘ के साथ ‘विकसित मध्यप्रदेश‘ के निर्माण के लिए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का सभी प्रदेशवासियों से आहवान किया।

Leave a Reply

Designed with WordPress