भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
*स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम*
संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा
रायसेन, मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायसेन स्थित वन परिसर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम तथा रैली का आयोजन किया गया है। रायसेन में पाटनदेव स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय से प्रातः 09.30 बजे रैली का आयोजन किया गया है जो कि वन परिसर तक पहुचेंगी। इसके उपरांत जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता होगी। साथ ही जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल 15 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे रायसेन स्थित वन परिसर पहुचेंगे तथा यहां आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत रायसेन में ही स्थानीय कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायसेन से प्रस्थान कर दोपहर 01.30 बजे बरेली पहुचेंगे तथा यहां बरेली और उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभगिता करेंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल शाम 06 बजे बरेली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply